Posts

Showing posts with the label भजन

जय गणपति जय जय गणनायक!

Image
               रिद्धि सिद्धि बुद्धि दाता, गौरी पुत्र गणेश                बार-बार प्रणाम करूँ, हे प्रथम पूज्य नरेश।।                       (1) जय गणपति, जय जय गणनायक। आओ पधारो मेरे विघ्न विनायक।। ब्रह्मा भी आए, विष्णु भी आए, सरस्वती संग आए मेरे बुद्धि दायक।। शिवजी भी आए, नन्दी भी आए, पार्वती मैया जगाए लल्ला शुभदायक।। रामा भी आए, कृष्णा भी आए, लक्ष्मी संग विराजे मेरे सिद्धिविनायक।। साधु भी आए, संतन भी आए, भक्तों के संग आए मेरे विश्वविनायक।। "ये भजन राजस्थानी भक्ति गीत से प्रेरित होकर लिखा है।,,                     (2) जय गणपति, जय जय गणनायक। आओ पधारो मेरे विघ्न विनायक।। गंगा जल लाए, फूल भी लाए, सुंदर सिंहासन विराजो मेरे शुभदायक।। तुमको ध्याएँ, देव मनाएँ, हे सुन्दर पीताम्बर, शिव-गौरी बालक।। छोटे से बालक, मन भाए मोदक, लड्डू का भोग लगाओ मेरे जगपालक।।  काज हमारे, तुम्हीं सँवारे,  मूषक सवार...

जीवन के दिन चार

जीवन के दिन चार रे भैया जीवन के दिन चार। प्रभु नाम की माला जपना; प्रभु नाम की माला जपना कट जायें दिन चार रे भैया! जीवन के दिन चार। दो दिन दुख के दो दिन सुख के; दो दिन दुख के दो दिन सुख के बीत गये दिन चार रे भैया! जीवन के दिन चार। एक सहारा प्रभु का द्वारा; एक सहारा प्रभु का द्वारा बाकी सब बेकार रे भैया जीवन के दिन चार।।

सबके अपने अपने राम🙏

Image
 प्रभो करो ऐसी दया, जपूं राम ही राम। हो अगर कृपा आपकी, लिखूं जय सियाराम।। रोंम रोंम में राम बसे हैं कण कण में हैं राम ही राम। सबके अपने अपने राम मन तु भजले जय सियाराम। जय सियाराम बोलो जय सियाराम।। माँ कौशल्या के लाडले राम मैया की गोद में खेले राम। जय सियाराम बोलो जय सियाराम।। राजा दशरथ के प्राणों में राम दशरथ नंदन जय सियाराम। जय सियाराम बोलो जय सियाराम।। भरत की तपस्या राम अपने खड़ाऊँ दे दियो राम। जय सियाराम बोलो जय सियाराम।। लक्ष्मण के जीवन हैं राम अपने संग संग ले गए राम। जय सियाराम बोलो जय सियाराम।। सीता के प्रियवर हैं राम पहले सीता फिर आए राम। जय सिया राम बोलो जय सियाराम।। केवट के तो  केेवट हैं राम देख चतुराई मंद मुस्कुराए राम। जय सियाराम बोलो जय सियाराम।। अहिल्या के मुक्तिदाता राम चरण छूकर धन्य कर गए राम । जय सियाराम बोलो जय सियाराम।। शबरी की पूजा हैं राम जूठे बेर खा गए राम। जय सियाराम बोलो जय सियाराम।। सूग्रीव के दुःख हरता राम मान समान दे गए राम। जय सियाराम बोलो जय सियाराम।। हनुमन के तो राम ही राम मन में बस गए जय सियाराम। ...

हर हर महादेव की जय🙏

Image
                    🔱 हर-हर महादेव!🙏 डम डम डमरू वाले, मेरे शम्भो भोले भाले, हे विश्वनाथ, कैलाशी, भक्तों के तुम रखवाले। ओ बाबा डमरू वाले, मेरे शम्भो भोले भाले। जय शिवशंकर, जय गंगाधर, जय रामेश्वर, जय नागेश्वर, जय महाकाल, जय त्र्यम्बकेश्वर, जय घुश्मेश्वर, जय भीमेश्वर। हे सोमनाथ, हे  वैद्यनाथ, हे विश्वनाथ, से भूतनाथ, भक्तों पर दया करने वाले, ओ बाबा डमरू वाले, मेरे शम्भो भोले भाले।। जटा में गंगा, शीश चंदा, अंग-अंग भस्म रमाए, गले नाग की माला सोहे, हाथ डमरू-त्रिशूल समाए। गौरा विराजे, गणपति विराजे, नंदी विराजे, शिवगण विराजे, भक्त खड़े मतवाले, ओ बाबा डमरू वाले, मेरे शम्भो भोले भाले।। जब कमजोर विश्वास हुआ, आकर तुमने सम्भाल लिया, थामकर हाथ मेरा, मेरी हर भूल को माफ़ किया। मैं नाम जपूँ, सुबह-शाम जपूँ, मैं वारी जाऊँ बलिहारी जाऊँ, तेरे द्वारे डेरा डाले, ओ बाबा डमरू वाले, मेरे शम्भो भोले भाले।। 🔱 हर-हर महादेव! 🙏 जय भोलेनाथ!