सब चंगा जी!

जब भी समस्याएं तराजू पर बैठती हैं,
तुम मेरे अतीत के बट्टे लाकर रख देते हो,
और सब ठीक हो जाता है।
जैसे!
बेरोज़गारी आए 
तो......
सल्फ! बिजनेस का पाठ पढ़ाते हो।

जब बात चुनाव की आती है 
तो-----
पांच साल की पगार एक बारी में दे जाते हो। 
बात जब----- 
पानी, बिजली, स्वास्थ्य और शिक्षा की हो,
तो......
इतिहास के सर मढ़ देते हो,
जब कोई सवाल गिरते-पड़ते 
आप तक पहुँचे ,
तो सतरंगी शहर की सैर करा देते हो।

सत्तर की उम्र में 
पचास साल बाद के वादे कर देते हो।
आप भी मजाक अच्छा करते हो जी, 
सब चंगा जी!

Comments

Popular posts from this blog

कर्म ही सत्य है!

“आलस! जीवन बना दे श्मशान”

सरस्वती माँ शारदे