चलो बापू को पढ़ते हैं

चलो बापू को पढ़ते हैं।
एक दिन नहीं, नित्य ही
सत्य-अहिंसा के विचारों पर
समूची दुनिया नत्मस्तक है
बापू के जैसे प्रेम पथ चलते हैं।

बन्धु सूत्र में विश्व को बांधे
कर्तव्य परायणता धर्म मानें
जन-जन के प्रेरणास्त्रोत हैं
अंतिम-व्यक्ति की चेतना जगाते
बापू के जैसे हम भी पहुंचते हैं।

समय की सीमा से परे
जन्म-मरण का चक्र तोड़े
इतिहास की बोगी में
बापू नर से नारायण बने
बापू के जैसे महात्मा बनते हैं।

दांडी की शांति यात्रा थमी
अच्छाई भी राह भटकी
मानवता किताबी न बन जाए
हरि कहीं मूरत में न रह जाए
चलो अहिंसा का बीज उगाते हैं।

मानवता का प्रमाण दें
भूल के सारे द्वेष
धरकर बापू का भेष
मन, क्रम, वचन से एक
बापू के जैसे सदाचारी बनते हैं।

Comments

Popular posts from this blog

कर्म ही सत्य है!

आलस

सरस्वती माँ शारदे