Posts

Showing posts from July, 2026

गुरु कृपा

गुरु बिन घट अँधियार है, गुरु बिन सूझे न राम। गुरु कृपा जब बरसती, जगमग होय धाम॥ गुरु सोई जो राम दे, काटे मन की फाँस। जीवन सार्थक हो उठे, मिटे जन्म की प्यास॥ गुरु चरणन की धूलि से, निर्मल होय विचार। मन-मंदिर में राम बसें, मिटे सकल अँधियार॥ गुरु गोविंद एक रस, भेद न मानै कोय। जिन अंतर अनुभव भयो, तिन परम सुख होय॥ "कबीर जी की शैली से प्रेरित मौलिक दोहे"

क्रांति

एक छोटी-सी, पतली-सी धारा, जब अनगिनत धाराओं में मिलती है, तब जन्म लेती है एक नदी। फिर  नदी अपने प्रचंड वेग में बड़े-बड़े साम्राज्यों को बहा ले जाती है। पीछे छोड़ जाती है एक उपजाऊ धरती, जिसकी गोद में नई पीढ़ियाँ अपनी सभ्यता के बीज बोती हैं।

युवा शक्ति

युवा जब मुस्कुराता है, तब राष्ट्र आगे बढ़ता जाता है। युवा अपने ही भविष्य के लिए जब सड़क पर उतर आए। यह केवल उसका संघर्ष नहीं, देश के भविष्य की  पुकार है। जो मौन हैं— वे भी इस आंदोलन का हिस्सा हैं, उनकी खामोशी— समय की सबसे गहरी गवाही है, वे तुम्हें देख रहे हैं— तुम्हारी हर आवाज़ सुन रहे हैं, वे प्रतीक्षा में हैं— सरकार के व्यवहार की, क्योंकि.... इतिहास गवाह है— बदलाव का सबसे निर्णायक मोड़ सत्ता के फैसलों पर निर्धारित होता है।

प्राथना 🙏

हे माँ काली! मेरे भीतर के भय को  साहस में, अज्ञान को  ज्ञान में, क्रोध को  करुणा में, और अहंकार को  विनम्रता में बदल दीजिए। मेरे जीवन में सत्य,  शक्ति और  सद्बुद्धि का  प्रकाश बना रहे। जय माँ काली। 🌺