हर हर महादेव की जय🙏

                    🔱 हर-हर महादेव!🙏


डम डम डमरू वाले,

मेरे शम्भो भोले भाले,

हे विश्वनाथ, कैलाशी,

भक्तों के तुम रखवाले।

ओ बाबा डमरू वाले,

मेरे शम्भो भोले भाले।

जय शिवशंकर, जय गंगाधर,

जय रामेश्वर, जय नागेश्वर,

जय महाकाल, जय त्र्यम्बकेश्वर,

जय घुश्मेश्वर, जय भीमेश्वर।

हे सोमनाथ, हे  वैद्यनाथ,

हे विश्वनाथ, से भूतनाथ,

भक्तों पर दया करने वाले,

ओ बाबा डमरू वाले,

मेरे शम्भो भोले भाले।।

जटा में गंगा, शीश चंदा,

अंग-अंग भस्म रमाए,

गले नाग की माला सोहे,

हाथ डमरू-त्रिशूल समाए।

गौरा विराजे, गणपति विराजे,

नंदी विराजे, शिवगण विराजे,

भक्त खड़े मतवाले,

ओ बाबा डमरू वाले,

मेरे शम्भो भोले भाले।।

जब कमजोर विश्वास हुआ,

आकर तुमने सम्भाल लिया,

थामकर हाथ मेरा,

मेरी हर भूल को माफ़ किया।

मैं नाम जपूँ, सुबह-शाम जपूँ,

मैं वारी जाऊँ बलिहारी जाऊँ,

तेरे द्वारे डेरा डाले,

ओ बाबा डमरू वाले,

मेरे शम्भो भोले भाले।।

🔱 हर-हर महादेव!

🙏 जय भोलेनाथ!


Comments

Popular posts from this blog

कर्म ही सत्य है!

“आलस! जीवन बना दे श्मशान”

सरस्वती माँ शारदे