युवा शक्ति
युवा जब मुस्कुराता है,
तब राष्ट्र आगे बढ़ता जाता है।
युवा अपने ही भविष्य के लिए
जब सड़क पर उतर आए।
यह केवल उसका संघर्ष नहीं,
देश के भविष्य की पुकार है।
जो मौन हैं—
वे भी इस आंदोलन का हिस्सा हैं,
उनकी खामोशी—
समय की सबसे गहरी गवाही है,
वे तुम्हें देख रहे हैं—
तुम्हारी हर आवाज़ सुन रहे हैं,
वे प्रतीक्षा में हैं—
सरकार के व्यवहार की,
क्योंकि....
इतिहास गवाह है—
बदलाव का सबसे निर्णायक मोड़
सत्ता के फैसलों पर निर्धारित होता है।
Comments