समय का पहिया


मत गंवा आज को सपनों में,
कल रहता आज के कर्मों में,
समय का पहिया चलता रहता कहता एक ही बात निरंतर।
अरे! चलते रहना जीवन भर!

अच्छा-बुरा कुछ भी ना जाने,
ऊॅंच नीच का भेद ना माने,
तेरे जतन कुछ काम न आवे देखता रह जाएगा उम्रभर।
अरे! चलते रहना जीवन भर!

बरसात ऋतु से पहले किसान,
युद्ध होने से पहले जवान,
हार जीत का फैसला होगा हमारी आज की तैयारी पर।
अरे! चलते रहना जीवन भर!

पशु पक्षी के लिए सिर्फ जीवन,
दिन-रात के जैसा मानव मन,
कर्म से समय की सीमा तोड़ इतिहास की बोगी में बैठकर।
अरे! चलते रहना जीवन भर!


Comments

Popular posts from this blog

कर्म ही सत्य है!

आलस

सरस्वती माँ शारदे